आसनसोल: आसनसोल के जीटी रोड पर हादसा, एक की मौत 1 घायल

आसनसोल: आसनसोल के जीटी रोड पर हादसा, एक की मौत 1 घायल

आसनसोल के जीटी रोड पर भयानक सड़क हादसा हो गया. जानकारी के मुताबिक घटना आसनसोल के जीटी रोड पर कुमारपुर ब्रिज के पास हुई है। घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि 1 व्यक्ति घायल हो गया है. जानकारी के मुताबिक दो बाइक सवारों की एक पिकअप वैन से टक्कर हो गई। हादसे में कुनाल सिंह नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई। साथ में मौजूद आदित्य साव घायल हो गए।

बता दें कि दोनों ही व्यक्ति हीरापुर थाना के बनपुर इलाके के रहने वाले हैं। हादसे के बाद इलाके के लोग गुस्से से भड़क उठे।

आसनसोल-कुल्टी जीटी रोड जाम हो गया। लंबे समय तक जाम चलने के बाद मौके पर भारी पुलिस बल और केंद्रीय बल पहुंचा। मौके पर आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी भी पहुंचे। वहीं बाद में विधायक के आश्वासन पर जाम हटाया गया।


“न्यूज़ ANP के लिए पश्चिम बंगाल से अतीकुर रहमान की रिपोर्ट”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *