आसनसोल के बाराबनी पंचायत समिति के सभापति असित सिंह और उनके भाई विश्वजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। विश्वजीत सिंह बाराबनी विधानसभा के पानुड़िया ग्राम पंचायत के उपप्रधान हैं। जानकारी के मुताबिक इन दोनों को बाराबनी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।बता दें कि चुनाव बाद हिंसा, धमकी, मारपीट समेत कई आरोपों में इन्हें गिरफ्तार किया गया है। कुछ ही देर में आसनसोल अदालत में पेश किया जाएगा। मैं आसनसोल अदालत परिसर में मौजूद हूँ।
“न्यूज़ ANP के लिए पश्चिम बंगाल से अतीकुर रहमान की रिपोर्ट”

