तारातला में कारखाने में शेड गिरने से बड़ा हादसा, कई मजदूर घायल

तारातला में कारखाने में शेड गिरने से बड़ा हादसा, कई मजदूर घायल

कोलकाता के तारातला इलाके में एक कारखाने में शेड गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में कई मजदूर घायल हो गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि अभी भी कुछ मजदूर मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं। जानकारी के मुकाबिक एक निर्माणाधीन गोदाम की छत का एक हिस्सा अचानक ढह जाने से यह हादसा हुआ। पलभर में पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी मच गई। खबर मिलते ही मौके पर दमकल विभाग, आपदा प्रबंधन दल और पुलिस पहुंच गई। क्रेन की मदद से मलबा हटाकर फंसे मजदूरों को निकालने का काम चल रहा है।

कराया गया है। प्रशासन की तरफ से पूरे हालात पर नजर रखी जा रही है और बचाव अभियान जोरों पर है। मृत या घायलों की सही संख्या के बारे में अभी प्रशासन की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया गया है।


“न्यूज़ ANP के लिए पश्चिम बंगाल से अतीकुर रहमान की रिपोर्ट”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *