विश्व ओलंपिक दिवस पर रैली का आयोजन पर्यावरण बचाओ पर अभियान की शुरुआत

विश्व ओलंपिक दिवस पर रैली का आयोजन पर्यावरण बचाओ पर अभियान की शुरुआत

23 जुन विश्व ओलंपिक दिवस के अवसर धनबाद जिला ओलंपिक संघ के द्वारा “पर्यावरण बचाओ अभियान” की शुरुआत की गई. आज से पांच दिनों तक चलने वाले इस अभियान के तहत पुरे धनबाद मे पर्यावरण बचाओ के लिए लोगों को जागरूक करने का काम किया जाएगा।

साथ ही सौ से अधिक पेड़ भी लगाने का लक्ष्य रखा गया है। धनबाद ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने सिटी सेंटर से लेकर रंधीर वर्मा चौक तक रैली निकाल कर लोगों को पेड़ लगाने की अपील की साथ ही पर्यावरण को स्वच्छ रखने को लेकर शहर वासियों को अपना योगदान देने के लिए हर घर एक पौधारोपण का आह्वान किया.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *