नाई समाज के लोगों को भी अनुसूचित जाति का दर्जा देना होगा, नहीं तो आने वाले चुनाव में राजनीतिक दल के लोगों को इसका परिणाम भुगतना होगा..

सिंदरी(SINDRI): उक्त बातें अखिल भारतीय नाई समाज के जिला अध्यक्ष दीनानाथ ठाकुर ने एमओसीपी कम्युनिटी हॉल में नाई समाज की ओर से मिलन समारोह में उक्त बाते कहीं। कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह में समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न सम्मान भारत सरकार की ओर से दी गई हैं। वह समाज के ही नहीं पूरे जमात के नेता थें। आज उनके बताए हुए रास्ते पर आगे बढ़कर काम करना होगा, यही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। राजनीतिक रुप से भी आगे आना होगा नहीं तो हमारा विकास संभव नहीं है। कोई भी प्रखंड या जिला हो हमारी संख्या अधिक है फिर भी हमको तरहीज नहीं दिया जा रहा है।


जबकी झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं समाज के नेता लखन प्रमाणिक ने कहा कि समाज में शिक्षा का अलख जागना होगा कुरीतियां दूर करनी होगी, शिक्षा का विकास होगा तभी समाज का विकास होगा। कर्पूरी ठाकुर जननायक थे हम लोगों को आपसी मतभेद दूर कर संगठन को मजबूत करना होगा और अपने अधिकार के लिए आवाज को बुलंद करना होगा।

संगठन मजबूत करेंगे तभी हक और अधिकार प्राप्त कर सकतें हैं। समाज के जो निचले पायदान के लोग हैं उनको आगे बढ़ाना है नशा मुक्त समाज बनाना है यही कर्पूरी ठाकुर की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अध्यक्षता गौतम ठाकुर व संचालन संजीत प्रमाणिक ने की। मौके पर मदन प्रमाणिक ईश्वर शर्मा शंभू ठाकुर,नूनू ठाकुर, कर्पूरी शर्मा अभिषेक शर्मा अशोक ठाकुर राजकुमार ठाकुर फागु नार्पित, संजीत भंडारी राजेंद्र ठाकुर रविंद्र ठाकुर सुरेंद्र ठाकुर दिलीप ठाकुर आदि के अलावे जाती के अन्य लोग उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए झरिया से भोला बाउरी की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *