दक्षिण 24 परगना: फालता में जहांगिर खान की रिहाई की मांग को लेकर थाने के सामने हुए बवाल और तनाव के मामले में गिरफ्तारी की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। फलता थाने की पुलिस ने पहले पकड़े गए 8 लोगों के साथ 2 और लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में 2 महिलाएं और 8 पुरुष शामिल हैं। बुधवार को उन्हें डायमंड हार्बर कोर्ट में पेश किया गया।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को जहांगिर खान(Jahangir khan) की रिहाई की मांग को लेकर थाने के सामने बड़ा प्रदर्शन शुरू हो गया था। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने थाने के लॉकअप से जहांगिर खान को बाहर निकालने की कोशिश की। स्थिति काबू में लाने के लिए केंद्रीय बलों ने लाठीचार्ज किया, जिसके बाद प्रदर्शनकारी तितर-बितर हो गए।
इधर, इस मामले के मुख्य आरोपियों में से एक जहांगिर खान की पत्नी अभी भी फरार है। पुलिस ने बताया कि उसे गिरफ्तार करने की कोशिश जारी है।
“न्यूज़ ANP के लिए पश्चिम बंगाल से अतीकुर रहमान की रिपोर्ट”

