कुल्टी के होमगार्ड रवि साव को नम आंखों से अंतिम विदाई, पुलिसकर्मियों ने दी श्रद्धांजलि

कुल्टी के होमगार्ड रवि साव को नम आंखों से अंतिम विदाई, पुलिसकर्मियों ने दी श्रद्धांजलि

कुल्टी: आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी थाना अंतर्गत नियामतपुर फाड़ी में कार्यरत 30 वर्षीय होमगार्ड रवि साव को सड़क दुर्घटना में निधन के बाद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अंतिम विदाई दी।

दुर्घटना में हुई मौत के बाद रवि साव के शव का पोस्टमार्टम दुर्गापुर में कराया गया। मंगलवार को पुलिस शव को आसनसोल पुलिस लाइन लाई, जहां अधिकारियों और जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद फूलों से सजे वाहन में पार्थिव शरीर को नियामतपुर फाड़ी लाया गया। यहां कुल्टी थाना प्रभारी अशोक सिंह महापात्रा के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में नियामतपुर फाड़ी प्रभारी मिहिर कुमार डे, सकतोड़िया फाड़ी प्रभारी विनय दास सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों, जवानों और सिविक वॉलंटियर्स ने दिवंगत होमगार्ड को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

बाद में पार्थिव शरीर को बराकर स्टेशन रोड स्थित उनके आवास के समीप लाया गया, जहां परिजनों, स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी। बड़ी संख्या में लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

रवि साव अपने पीछे पत्नी, एक छोटी बेटी और परिवार के अन्य सदस्यों को छोड़ गए हैं। उनके असामयिक निधन से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस विभाग के सहकर्मियों ने भी उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *