महुआ शराब पीने के दौरान हुआ विवाद, युवक की मौत; हत्या के आरोप के बाद आरोपी फरार

महुआ शराब पीने के दौरान हुआ विवाद, युवक की मौत; हत्या के आरोप के बाद आरोपी फरार
Oplus_131072

सरायकेला: चांडिल थाना क्षेत्र के सालगाडीह गांव में महुआ शराब पीने को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सालगाडीह निवासी छूटू लोहार के रूप में हुई है। परिजनों और ग्रामीणों ने भादुडीह निवासी मानिक मंडल पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम छूटू लोहार महुआ शराब पीने के लिए मानिक मंडल के घर गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर छूटू लोहार के साथ मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद चांडिल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने हत्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले को मारपीट एवं विवाद से जुड़ी घटना मानकर जांच आगे बढ़ा रही है।

घटना के बाद आरोपी बताए जा रहे मानिक मंडल के फरार होने की सूचना है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। गांव में स्थिति को देखते हुए एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *