रेलकर्मियों ने महाप्रबंधक के समक्ष रखीं समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए गए निर्देश

रेलकर्मियों ने महाप्रबंधक के समक्ष रखीं समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए गए निर्देश

हाजीपुर: पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान चार रेलकर्मियों एवं उनके आश्रितों ने महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह से मुलाकात कर अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों से अवगत कराया।

बैठक के दौरान महाप्रबंधक ने संबंधित मामलों की जानकारी प्राप्त की और संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई करने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

रेल प्रशासन की ओर से कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक मंगलवार को विशेष मुलाकात दिवस निर्धारित किया गया है। इस व्यवस्था के तहत रेलकर्मी पूर्व में कार्मिक विभाग में अपना पंजीकरण कराकर महाप्रबंधक से सीधे मिल सकते हैं और अपनी समस्याएं प्रस्तुत कर सकते हैं।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों की शिकायतों का त्वरित समाधान करना तथा प्रशासन और कर्मचारियों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है। इससे कर्मचारियों को अपनी समस्याएं सीधे उच्च स्तर तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *