धनबाद में आजसू का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- ‘लूट में छूट’ वाली सरकार के खिलाफ बजेगा बिगुल

धनबाद में आजसू का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- ‘लूट में छूट’ वाली सरकार के खिलाफ बजेगा बिगुल

धनबाद: आजसू पार्टी की ओर से धनबाद के दा रीत हॉल में स्थापना दिवस एवं आगामी 22 जून को आयोजित होने वाली आक्रोश रैली को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले भर से आए पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए।बैठक को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत ने कहा कि झारखंड राज्य के गठन में आजसू की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, लेकिन राज्य गठन के वर्षों बाद भी झारखंडी पहचान और झारखंडियत खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखकर यह सवाल उठता है कि राज्य में लोकतांत्रिक व्यवस्था कितनी मजबूत है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में रैयत, विस्थापित और आम झारखंडी अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

देवशरण भगत ने कहा कि 22 जून को पूरे झारखंड में आजसू कार्यकर्ता एकजुट होकर आक्रोश रैली निकालेंगे और जनता की आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने दावा किया कि पार्टी कार्यकर्ताओं में रैली को लेकर भारी उत्साह है।उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था बढ़ी है।

धनबाद समेत पूरे राज्य में जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है, जिसके खिलाफ आजसू पार्टी जनआंदोलन का रास्ता अपनाएगी।बैठक में संगठन विस्तार, स्थापना दिवस कार्यक्रम और आक्रोश रैली की तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को जोड़कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *