आसनसोल में जनकल्याण शिविर का शुभारंभ, 54 सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही जगह

आसनसोल में जनकल्याण शिविर का शुभारंभ, 54 सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही जगह

आसनसोल: पश्चिम बंगाल सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को बर्नपुर त्रिवेणी मोड़ पर जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राज्य और केंद्र सरकार की कुल 54 योजनाओं से संबंधित जानकारी और सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।यह जनकल्याण शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित हुआ। अधिकारियों के अनुसार यह शिविर लगातार तीन दिनों—सोमवार, मंगलवार और बुधवार—तक आयोजित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें।शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ आवश्यक आवेदन प्रक्रिया में भी सहायता प्रदान की गई। कुछ योजनाओं से संबंधित आवेदन पत्र स्थानीय बरो कार्यालय में भी उपलब्ध कराए जाएंगे।प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार जिले भर में कुल 27 जनकल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का उद्देश्य पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना और उन्हें विभिन्न सुविधाओं से जोड़ना है।कार्यक्रम में राज्य की मंत्री अग्निमित्रा पॉल, जिलाशासक एस. पन्नाबलम सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और शिविरों में अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *