15 अगस्त पर खास तैयारी, रोशनी और सुरक्षा के नए कवच में दिखेगा भव्य राम मंदिर, सुरक्षा भी होगी सख्त

15 अगस्त पर खास तैयारी, रोशनी और सुरक्षा के नए कवच में दिखेगा भव्य राम मंदिर, सुरक्षा भी होगी सख्त

मंदिर निर्माण समिति की बैठक में शामिल होने आए निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने अद्यतन प्रगति से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए बताया कि इन दिनों रामजन्मभूमि परिसर की करीब चार किलोमीटर लंबी सुरक्षा दीवार का निर्माण प्रगति पर है।

अगस्त की 15 तारीख तक ही राम मंदिर अति आधुनिक तथा सुंदरीकृत फसाड लाइट से युक्त होगा। सुरक्षा दीवार के संदर्भ में कहा कि यह बाउंड्रीवाल करीब 20 फीट ऊंची और सुरक्षा संबंधी मानकों से युक्त है।

यह सुरक्षा के लिए किसी भी चुनौती के प्रति अति संवेदित होगी। सुरक्षा दीवार के समानांतर निर्मित किए जा रहे 25 वाच टावर सुरक्षा की दृष्टि से राम मंदिर को अभेद्य दुर्ग के रूप में प्रतिष्ठित करेंगे।

सुरक्षा दीवार और वाच टावरों का निर्माण इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड जैसी निर्माण से जुड़ी बहु प्रतिष्ठित कार्यदायी संस्था करा रही है। इसका निर्माण इसी वर्ष अगस्त तक पूर्ण किया जाना है

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *