रांची (RANCHI)भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड प्रवास के दूसरे दिन आज प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के कुच्चू स्थित पैतृक आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, 2024 चुनावों के प्रत्याशियों एवं सांगठनिक दृष्टिकोण से रांची के तीनों जिले के कार्यसमिति सदस्य की परिचयात्मक बैठक आयोजित हुई।
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के आवास पर ही अल्पाहार किया एवं प्रदेश अध्यक्ष के परिवारजनों से मुलाकात भी किया।वहीं बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद करते हुए संगठन की मजबूती, आगामी चुनौतियों और भाजपा के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। साथ ही उन्होंने विकसित झारखंड एवं विकसित भारत के संकल्प को लेकर भी अपने विचार को साझा किया।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, मधु कोड़ा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र राय, दीपक प्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, मुख्य सचेतक नवीन जयसवाल, सांसद बीड़ी राम, पूर्व सांसद रविंद्र पांडे, रामटहल चौधरी, किशुन दास, विधायक पूर्णिमा साहू, पुष्पा देवी, मेनका सरदार, अपर्णा सेन गुप्ता, कमलेश सिंह, रामचंद्र चंद्रवंशी, गंगोत्री कुजूर, आरती सिंह, सीमा शर्मा, कोचे मुंडा, अरुण उरांव, रांची की मेयर रोशनी खलखो, शोभा यादव, सत्यनारायण सिंह सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
NEWS ANP के लिए रांची ब्यूरो से V.SINGH की रिपोर्ट…
