सिंदरी FCILप्रबंधन द्वारा एमनेस्टी स्कीम द्वारा 05प्रतिशत दर की बढ़ोतरी के खिलाफ लोगों ने सिंदरी MLA को सौंपा ज्ञापन..

सिंदरी FCILप्रबंधन द्वारा एमनेस्टी स्कीम द्वारा 05प्रतिशत दर की बढ़ोतरी के खिलाफ लोगों ने सिंदरी MLA को सौंपा ज्ञापन..

धनबाद,सिंदरी ।सिंदरी एफसीआईएल प्रबंधन द्वारा एमनेस्टी स्कीम के अंतर्गत पूर्व कर्मचारी, उनके आश्रितों तथा व्यवसायों को आवास आवंटित किए गए हैं। स्कीम के प्रावधान के अनुसार प्रतिवर्ष आवास भाड़े में 5% की बढ़ोतरी की जा रही है। पूर्व कर्मचारियों का कहना है कि रिटायरमेंट के बाद निश्चित आय में हर साल 5% की बढ़ोतरी उनके लिए बोझ बन गई है। इसके अलावा वे स्वयं आवासों का रखरखाव भी कर रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर शनिवार को पूर्व कर्मचारीयों, उनके आश्रितों और व्यवसाययों का एक प्रतिनिधिमंडल ने सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो के आवास पर पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने मांग की है कि एफसीआईएल द्वारा आवासीय भाड़े में 5% की वार्षिक बढ़ोतरी को अभिलंब वापस लिया जाए और पूर्व की स्कीम की तरह निश्चित निर्धारित राशि ही ली जाए। विधायक चंद्रदेव महतो ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि वे इस मुद्दे को एफसीआईएल प्रबंधन के समक्ष उठाएंगे और जल्द से जल्द इस मुद्दे का सार्थक समाधान निकालने के लिए कहेंगे। पूर्व कर्मचारियों की यह मांग को देखते हुए अब यह देखना होगा कि प्रबंधन इस मामले में क्या फैसला लेता है। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से बक्सर मिश्रा, मुन्ना मिश्रा, अजय सिंह, नारायण पंडित, जितेन मंडल, एमडी सिद्दीकी एवं अन्य उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *