टीएमसी नेता उदयसिंह के आवास से बरामद हुआ राशन का चावल-गेहूं और राहत का कंबल-त्रिपाल..

टीएमसी नेता उदयसिंह के आवास से बरामद हुआ राशन का चावल-गेहूं और राहत का कंबल-त्रिपाल..

जामुड़िया :- गुरुवार देर रात जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के जामुड़िया पंचायत समिति के पूर्व कर्माध्यक्ष और जामुड़िया विधानसभा के पड़ाशिया इलाके के दबंग तृणमूल नेता उदय सिंह के कब्जे वाले ईसीएल आवास से गरीब-दुस्थ लोगों के लिए सरकार द्वारा आवंटित सैकड़ों कंबल और राहत के त्रिपाल के साथ राशन का चावल-गेहूं बरामद हुआ। पता चला कि विधानसभा चुनाव में सरकार बदलने के बाद जामुड़िया के पड़ाशिया में ईसीएल के आवास पर कब्जा कर रहने वाले तृणमूल नेता और पूर्व कर्माध्यक्ष उदय सिंह ने आवास में ताला लगाकर परिवार सहित फरार हो गया। लेकिन गुप्त सूत्रों से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं को खबर मिली कि उदय सिंह के कब्जे वाले दो आवासों में से एक में बड़ी संख्या में कंबल और त्रिपाल जमा हैं। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोलियरी अधिकारियों से बात की तो गुरुवार शाम जामुड़िया थाने की केंदा फाड़ी पुलिस, अर्धसैनिक बल और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी में कोलियरी अधिकारियों ने जब उस आवास का ताला खोला तो भाजपा कार्यकर्ता और इलाके के लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं। सैकड़ों कंबल, त्रिपाल, कपड़े समेत राशन का चावल-गेहूं बरामद हुआ। ऐसा नजारा सामने आते ही स्थानीय लोगों में अस्थायी आक्रोश फैल गया और उन्होंने प्रशासन से उदय सिंह की गिरफ्तारी की मांग की। फिलहाल पुलिस ने उन कंबल और त्रिपाल को जब्त कर लिया है, ऐसी जानकारी मिली है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *