धनबाद (DHANBAD): झारखंड प्रीमियर लीग (जेपीएल) के आगामी सत्र को लेकर खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में कोयलांचल की टीम कोयलांचल सुपर किंग्स के खिलाड़ियों का शहर के एक निजी होटल में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। खिलाड़ियों के धनबाद पहुंचते ही 99G ग्रुप ऑफ कंपनीज की ओर से उनका गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए 99G ग्रुप ऑफ कंपनीज के सीएमडी श्याम पाण्डेय ने उनका उत्साहवर्धन किया और टीम को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नई ऊर्जा, नए जोश और बेहतर प्रदर्शन के साथ कोयलांचल सुपर किंग्स इस बार झारखंड प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन करेगी और धनबाद का नाम पूरे राज्य में रोशन करेगी।
मौके पर श्याम पाण्डेय ने कहा कि 99G ग्रुप हमेशा से खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराने के लिए कंपनी लगातार कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों में अपार प्रतिभा है और यदि उन्हें उचित अवसर तथा सहयोग मिले तो वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम गौरवान्वित कर सकते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि हमारा उद्देश्य केवल खिलाड़ियों का सम्मान करना नहीं, बल्कि उनके आत्मविश्वास को मजबूत करना भी है। 99G ग्रुप भविष्य में भी खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग प्रदान करता रहेगा ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें।
गौरतलब है कि झारखंड प्रीमियर लीग का आयोजन आगामी 10 जून से 23 राजधानी रांची में होने जा रहा है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में राज्य की 6 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें धनबाद का प्रतिनिधित्व कोयलांचल सुपर किंग्स करेगी। टीम के खिलाड़ियों ने भी स्वागत समारोह के दौरान बेहतर प्रदर्शन का भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे पूरे समर्पण और मेहनत के साथ मैदान पर उतरेंगे तथा धनबादवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
स्वागत समारोह के दौरान खेल प्रेमियों, कंपनी के पदाधिकारियों और टीम से जुड़े सदस्यों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में कोयलांचल सुपर किंग्स के लिए जीत की कामना करते हुए सभी ने एकजुट होकर टीम को अपना समर्थन देने का संकल्प लिया।
99G ग्रुप ऑफ कंपनीज के सीएमडी श्याम पाण्डेय ने कहा कि 99G ग्रुप हमेशा खेल और खिलाड़ियों के साथ खड़ा रहा है। हमारी कोशिश है कि झारखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएं। कोयलांचल सुपर किंग्स के खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा और हमें विश्वास है कि टीम इस बार शानदार प्रदर्शन करेगी। इस दौरान खिलाड़ियों ने भी 99 ग्रुप का आभार व्यक्त किया ।
वही कोयलांचल सुपर किंग्स के खिलाड़ी रॉबिन मिंज , शुभ शर्मा , उत्कर्ष सिंह, हर्ष राज , अमित कुमार , शरण दीप सिंह , योगेश भास्कर, लक्ष्य , अभिनव शरण, सन्नी सचिन तिवारी , सेंटू कुमार यादव ,राहुल प्रसाद , आदित्य आर झा ,संजीत चतुर्वेदी, जुनेद अशरफ, गुंजन यादव ,सत्यम सिंह । वही टीम मैनेजर अमित रंजन ,कोच आमिर हाशमी,सन्नी गुप्ता,ब्रांड मैनेजर नितिन कुमार,फिजियो अखिलेश कुमार,ट्रेनर महादेव सिंह,कुणाल कुमार सिंह, वहीं 99ग्रुप से राम प्रताप सिंह ,महेश मोदी ,चैनल हेड राकेश पाठक समेत कई लोग उपस्थित रहे ।

