फिरोजाबाद में सनसनी: एकतरफा प्यार के चलते डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, CCTV में कैद वारदात…

फिरोजाबाद में सनसनी: एकतरफा प्यार के चलते डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, CCTV में कैद वारदात…

फिरोजाबाद(FIROZABAD): फिरोजाबाद में एकतरफा प्यार में युवक ने डेढ़ साल के बच्चे को पटक-पटक कर मार डाला। उसने जमीन पर मासूम को 8 बार उठाकर जोर से पटका। आरोपी महिला का रिश्तेदार है। वह प्रेम प्रपोजल ठुकराने से गुस्से में था।

घटना का CCTV भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि बच्चे की हत्या के बाद युवक चारों ओर देखता है। इसके बाद शव घर के बाहर छोड़कर भाग जाता है। पुलिस ने शनिवार शाम मुठभेड़ के दौरान आरोपी को दोनों पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। घटना शिकोहाबाद थाना क्षेत्र की है।

यूपी के फिरोजाबाद की शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में शनिवार दोपहर रिश्ते की भाभी के शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर एक सिरफिरे ने उनके डेढ़ साल के मासूम को सड़क पर आठ बार पटक-पटककर मार डाला। इसके बाद शव को घर के गेट पर छोड़कर भाग गया।

रोंगटे खड़े कर देने वाली यह पूरी वारदात पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बच्चे की नानी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। वहीं हत्यारोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक निवासी शेखूपुर, बदायूं को पुलिस ने रात साढ़े आठ बजे भुड़ा भरतरा रोड पर हुई मुठभेड़ में दबोच लिया..

दोपहर ढाई बजे के करीब का वक्त था। यादव कॉलोनी की सड़कें सुनसान थीं, तब हत्यारा विराज मासूम आरव को गोद में लेकर बाहर निकला था। रती ने बताया कि जब काफी देर तक बच्चा वापस नहीं आया, तो वे गेट पर गई जहां मासूम का शव पड़ा था।

शोर मचने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हुए और तुरंत पास ही लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में जो दिखा, उसे देखकर हर किसी की रूह कांप गई। सिरफिरा युवक मासूम को हवा में उछालकर सड़क पर पत्थरों की तरह पटक रहा था।

उसने एक के बाद एक आठ बार बच्चे को पटका। यह खौफनाक मंजर देखकर मौके पर मौजूद महिलाओं और परिजनों की चीख निकल गई। हर कोई आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा था।

शनिवार को रति अपनी मां पिंकी देवी के साथ पति पर केस दर्ज कराने के सिलसिले में कानूनी राय लेने शिकोहाबाद के एक अधिवक्ता के पास गई थीं। अधिवक्ता से मिलने का समय शाम का होने के कारण वह यादव कॉलोनी स्थित अपनी मां की सहेली पुष्पलता के घर रुक गईं।

रती की मां पिंकी से फोन पर लोकेशन लेकर विराज भी वहां पहुंच गया। उसने वहां भी रती पर पति को तलाक देकर खुद से शादी करने का दबाव बनाया। जब मां-बेटी ने साफ मना कर दिया, तो आरोपी विराज डेढ़ साल के मासूम आरव को टॉफी दिलाने के बहाने घर से बाहर ले गया।

करीब 50 मीटर दूर ले जाकर दोपहर ढाई बजे सूनसान सड़क पर उसने मासूम को बेहद बेरहमी से आठ बार जमीन पर पटका। इस पूरे मामले में 34 सेकंड का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *