गाजियाबाद: सूर्या चौहान हत्याकांड का आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में ढेर…

गाजियाबाद: सूर्या चौहान हत्याकांड का आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में ढेर…

दिल्ली(DELHI): दिल्ली से सटे गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी में ईद के मौके पर युवक सूर्या चौहान की हत्या के मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है।

जानकारी के अनुसार, इंदिरापुरम के अभयखंड इलाके में शनिवार रात पुलिस और असद के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान असद गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे बाद में मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, असद पर अपने दोस्त सूर्या चौहान को बुलाकर बेरहमी से हत्या करने का आरोप था और वह फरार चल रहा था। मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस सिपाही भी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है। सूर्या चौहान हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर के बाद इलाके में इस घटना को लेकर व्यापक चर्चा है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *