निरीक्षण के दौरान सांसद प्रतिनिधि को मिली जान से मारने की धमकी, प्रशासन से कार्रवाई की मांग…

निरीक्षण के दौरान सांसद प्रतिनिधि को मिली जान से मारने की धमकी, प्रशासन से कार्रवाई की मांग…

धनबाद(DHANBAD): तोपचांची प्रखंड की बरमांडिया पंचायत अंतर्गत नेपोडीह गांव में शनिवार को निरीक्षण करने पहुंचे सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

बताया जाता है कि सुभाष रवानी स्थानीय ग्रामीणों के बुलावे पर नेपोडीह पहुंचे थे। ग्रामीणों ने शिकायत की कि गांव की सड़क पर भारी पत्थर लदे हाइवा वाहनों का लगातार आवागमन हो रहा है, जिससे लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार हाल ही में एक बच्ची हाइवा की चपेट में आने से बाल-बाल बची। उन्होंने बताया कि ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा सड़क पर बोर्ड लगाकर 10 टन से अधिक भार वाले वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध की सूचना दी गई है, इसके बावजूद भारी वाहन लगातार गुजर रहे हैं।

मीडिया से बातचीत में सुभाष रवानी ने बताया कि वे ग्रामीणों की शिकायत पर स्थल निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के बाद लौटने के दौरान स्वयं को पत्थर खनन संचालक बताने वाले नीरज तिवारी ने उन्हें कथित रूप से धमकी देते हुए दोबारा क्षेत्र में आने पर जान से मारने की बात कही।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चल रहे पत्थर खनन और भारी वाहनों के संचालन को लेकर वे पूर्व में भी जिला प्रशासन और एनजीटी को जानकारी दे चुके हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द ही ठोस कार्रवाई की जाएगी।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *