धनबाद(DHANBAD): कार्यक्रम के अंतर्गत भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, धनबाद मंडल के जिला आयुक्त अशोक कुमार महोदय के तत्वावधान में धनबाद स्टेशन परिसर में स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर आधारित एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
इसी क्रम में दिनांक 29 मई 2026 को महाराणा प्रताप ओपन ग्रुप, इंदिरा गांधी ग्रुप, सरोजिनी नायडू ग्रुप, नेताजी ग्रुप, वीर शिवाजी ग्रुप एवं प्रियदर्शी सम्राट अशोक ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में कुल 145 स्काउट्स, गाइड्स एवं लीडरों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों के बीच पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना तथा प्रकृति के संरक्षण हेतु सकारात्मक सोच विकसित करना है। आयोजन की सफलता पर सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों की सराहना की गई।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

