लोयाबाद-बांसजोड़ा मामले में आजसू ने आवाज बुलंद की, झूठे केस से आजसू नेताओं के नाम हटाने की मांग…

लोयाबाद-बांसजोड़ा मामले में आजसू ने आवाज बुलंद की, झूठे केस से आजसू नेताओं के नाम हटाने की मांग…

लोयाबाद(DHANBAD): लोयाबाद-बांसजोड़ा में पिछले दिनों आजसू पार्टी के युवा प्रदेश संयोजक हीरा लाल महतो, महिला नेत्री रजनी रवानी सहित पार्टी के अन्य कर्मठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर हुए कायराना हमला का आजसू नेताओं के द्वारा घोर निंदा तथा झुठा मुकदमा कर अन्यायपूर्ण गिरफ्तारी का विरोध सिलसिले वार जारी है. आजसू नेता करण महतो, रतीलाल महतो ने गाँधी सेवा सदन में पत्रकार वार्ता में कहा कि फर्जी केस में जिन आजसू नेताओं का नाम जोड़ा गया है उन नामों को अविलम्ब हटाने की मांग आजसू पार्टी करती है.

उन्होंने कहा भ्रष्टाचार के खिलाफ आजसू पार्टी मजबूती के साथ संघर्ष कर रही है। जनता की आवाज़ को दबाने, लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करने एवं भय का वातावरण बनाने की हर साजिश का लोकतांत्रिक तरीके से मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने मांग कि है कि आजसू पार्टी के नेताओं पर दर्ज हुए झूठे मुकदमा वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगी.उन्होंने कहा कि घटना का विडिओ फुटेज साफ बता रहा है कि आजसू पार्टी के लोगों पर हमला हुआ उन्हें मारा पीटा गया और फिर हमारे ही लोगों पर झूठा केस भी दर्ज किया गया. यह अन्यायपूर्ण है.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *