
सिंदरी(DHANBAD): आज दिनांक 28 मई 2026 शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान इलाके में भाईचारा, प्रेम और सौहार्द का सुंदर वातावरण देखने को मिला। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी तथा देश और समाज में अमन-चैन एवं खुशहाली की दुआ मांगी।
सिंदरी में वर्ष 1955 से लगातार ईद अल-आधा की नमाज अदा की जाती रही है। यह परंपरा आज भी पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ निभाई जा रही है। और इसमें प्रशासन का भी बहुत सहयोग रहा सहरपुरा मस्जिद में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित हुए और ईद की नमाज में शामिल होकर एकता का संदेश दिया।एमडी मोजस्सम रज़ा, इमाम साहब, नमाज अदा करवाई नमाज में शामिल प्रमुख लोगों में एमडी कमरान अख्तर, एमडी सब्बीर खान, ताहिर जमा, एमडी सानू, एमडी सब्बू, एमडी सद्दाम, एमडी नाजू, एमडी नसीम, एमडी मोइन, एमडी जमालुद्दीन, एमडी जाहिद हुसैन, एमडी रिजवान, एमडी इनाम, एमडी रियाज़, एमडी शाहिद, एमडी याकूब, एमडी नज़ाम, एमडी इदरीस, एस. एम. परवेज, सोनू खान एवं मोहम्मद शफीक सहित कई लोग उपस्थित थे।
ईद अल-आधा के इस पावन अवसर पर लोगों ने आपसी भाईचारे को मजबूत करने तथा समाज में प्रेम और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट
