धनबाद में श्रद्धा और भाईचारे के साथ मनाई गई ईद उल जुहा, अमन-शांति की मांगी दुआ…

धनबाद में श्रद्धा और भाईचारे के साथ मनाई गई ईद उल जुहा, अमन-शांति की मांगी दुआ…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद में ईद उल जुहा का पर्व पूरे श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे के माहौल में शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। सुबह से ही जिलेभर की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और देश-दुनिया में अमन और खुशहाली की दुआ मांगी।
वीओ: धनबाद के रेलवे ग्राउंड में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद उल जुहा की नमाज अदा की। पर्व को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा और विधि व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मौके पर पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे।

इस दौरान जामा मस्जिद के इमाम ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ईद उल जुहा त्याग, बलिदान और इंसानियत का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और समाज में प्रेम व सौहार्द कायम रखने की अपील की।

इमाम ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए साफ-सफाई बनाए रखने का संदेश दिया। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से मुलाकात कर ईद की बधाई दी। बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। पूरे जिले में ईद उल जुहा का त्योहार सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *