पूर्व केरल CM पिनाराई विजयन पर ED का बड़ा एक्शन! कई ठिकानों पर छापेमारी…

पूर्व केरल CM पिनाराई विजयन पर ED का बड़ा एक्शन! कई ठिकानों पर छापेमारी…

DESK: प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री Pinarayi Vijayan से जुड़े ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है।
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की टीम ने कई जगहों पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई CMRL और Exalogic Solutions से जुड़े कथित वित्तीय लेनदेन की जांच के तहत की गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, छापेमारी पूर्व मुख्यमंत्री के आवास के अलावा उनके करीबी रिश्तेदारों और कुछ अन्य लोगों के ठिकानों पर भी की गई। ED इस मामले में कथित अवैध भुगतान और मनी लॉन्ड्रिंग एंगल की जांच कर रही है।

वहीं CPI(M) ने इस कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है।

फिलहाल ED की कार्रवाई जारी है और मामले को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *