DESK: भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा पर तनाव लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है।
बार्डर गार्ड बांग्लादेश यानी बीजीबी ने भारत से लगी सीमा पर गश्त तेज कर दी है। हथियारों से लैस जवान चौबीस घंटे निगरानी कर रहे हैं।
इतना ही नहीं, सीमा के पास रहने वाले बांग्लादेशी नागरिकों को लाउडस्पीकर और प्रचार माध्यमों के जरिए सतर्क रहने की अपील की जा रही है। हालांकि बीजीबी इसे जागरूकता अभियान बता रही है।
बीजीबी के वरिष्ठ अधिकारियों का आरोप है कि उन्हें आशंका है कि भारत अवैध रूप से लोगों को बांग्लादेश में धकेल सकता है।
वहीं भारत की ओर से भी सीमा सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है और निगरानी को हाईटेक बनाया जा रहा है।
हाल के दिनों में दोनों देशों के बीच सीमा से जुड़े कई विवाद सामने आए हैं, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
हालांकि अभी तक किसी बड़े सैन्य टकराव की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सीमा पर बढ़ती हलचल ने दोनों देशों के रिश्तों को लेकर नई चिंताएं जरूर बढ़ा दी हैं।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

