झरिया(JHARIA): मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा एवं श्री श्याम प्रभु ट्रस्ट, झरिया द्वारा एकादशी के पावन अवसर पर बुधवार, 27 मई 2026 को श्री श्याम मंदिर परिसर, झरिया में दो निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे से होगा।
इस सेवा कार्य के अंतर्गत निःशुल्क सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर तथा निःशुल्क दंत जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि क्षेत्र के अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं एवं विशेषज्ञ परामर्श का लाभ प्राप्त कर सकें।
सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर असर्फी चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप (BP) जांच, शुगर जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी। वहीं धनबाद डेंटल हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित दंत जांच शिविर में प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ. विकास कुमार (BDS एवं MDS) द्वारा दांत एवं मुख संबंधी रोगों की जांच तथा आवश्यक परामर्श प्रदान किया जाएगा।
संस्था के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसका लाभ उठाएं तथा अपने परिवार एवं परिचितों को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें। नियमित स्वास्थ्य जांच से अनेक बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सकता है, जिससे उचित उपचार संभव हो पाता है।
NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

