दिल्ली(DELHI):राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में CNG की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। अब CNG 2 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई है। लगातार चौथी बार हुई इस बढ़ोतरी के बाद आम लोगों की जेब पर असर साफ दिखाई देने लगा है।
नई कीमतें लागू होने के बाद ऑटो, टैक्सी और निजी CNG वाहन चलाने वालों की चिंता बढ़ गई है। पेट्रोल-डीजल की महंगाई के बीच अब CNG के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्ट खर्च भी बढ़ सकता है।
बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की बढ़ती कीमतों और सप्लाई लागत में इजाफे की वजह से यह फैसला लिया गया है। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच लोगों को अब राहत का इंतजार है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

