5 जिलों में बने नये Rural SP के पद…

5 जिलों में बने नये Rural SP के पद…

बिहार(BIHAR) : बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुये राज्य के पांच संवेदनशील जिलों में नये रूरल SP के पद बनाने को मंजूरी दे दी है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिन जिलों में नये Rural SP की तैनाती होगी, उनमें पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, मधुबनी, वैशाली एवं सिवान शामिल है। इन सभी जिलों में एक-एक ग्रामीण SP की पोस्टिंग की जायेगी। यह फैसला हाल के दिनों में बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर लगातार उठ रहे सवाल के बाद लिया गया है। खासकर पटना के रूपसपुर इलाके में होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से बदसलूकी की घटना ने पुलिस व्यवस्था को लेकर बहस तेज कर दी थी। सरकार अब ग्रामीण इलाकों में निगरानी और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाना चाहती है।

पहले भी कई जिलों में बने थे Rural SP पद
इससे पहले बढ़ती आबादी और अपराध नियंत्रण को देखते हुये गया, रोहतास, मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण, सारण, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर और बेगूसराय समेत कई जिलों में Rural SP के पद बनाये जा चुके हैं। अब इस सूची में पांच नये जिलों को भी शामिल कर लिया गया है। सरकार के अवर सचिव Indu Bhushan Singh द्वारा जारी आदेश के मुताबिक इन नये पदों पर हर साल लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च होंगे।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *