सिक्किम(SHIKKIM): राष्ट्रपति Droupadi Murmu आज से सिक्किम के तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर हैं।
26 से 28 मई तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति राज्य के कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।
राष्ट्रपति मुर्मु पश्चिम बंगाल के बागडोगरा एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए गंगटोक पहुंचेंगी, जहां उनका स्वागत भारतीय सेना के लिविंग हेलीपैड पर किया जाएगा। इसके बाद वे लोक भवन रवाना होंगी।
आज यानी 26 मई को राष्ट्रपति देवराली स्थित Namgyal Institute of Tibetology का दौरा करेंगी।
यह संस्थान तिब्बती संस्कृति और बौद्ध अध्ययन के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
27 मई को राष्ट्रपति भारत-चीन सीमा पर स्थित प्रसिद्ध Nathu La दर्रे का दौरा करेंगी।
इसके बाद वे Sikkim University के सातवें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी।
यात्रा के अंतिम दिन यानी 28 मई को राष्ट्रपति गंगटोक के Paljor Stadium में आयोजित ‘पुलिस कलर’ अलंकरण समारोह में हिस्सा लेंगी।
इस दौरान सिक्किम पुलिस को राष्ट्रपति का प्रतिष्ठित ‘पुलिस कलर’ सम्मान प्रदान किया जाएगा।
इसके साथ ही सिक्किम यह सम्मान पाने वाला देश का 15वां राज्य बन जाएगा।
राष्ट्रपति की यह यात्रा शिक्षा, संस्कृति और सुरक्षा के लिहाज से सिक्किम के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

