DGP तदाशा मिश्रा ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, दिये ये कड़े टास्क…

DGP तदाशा मिश्रा ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, दिये ये कड़े टास्क…

झारखंड(JHARKHAND): झारखंड की DGP तदाशा मिश्रा ने आज हाई लेवल मीटिंग बुलाई। यह मीटिंग झारखंड पुलिस मुख्यालय के सभागार हुई। सभागार में बड़े पुलिस अधिकारी मौजूद थे, वहीं, स्क्रीन पर जिलों के SSP और SP जुड़े हुये थे और चर्चा का केंद्र था, आने वाला बकरीद पर्व। झारखंड में त्योहार शांति और भाईचारे के माहौल में संपन्न हो, इसे लेकर पुलिस मुख्यालय ने पूरी तैयारी शुरू कर दी है।

DGP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
DGP तदाशा मिश्रा ने पुलिस मुख्यालय सभागार में ईद-उल-जुहा (बकरीद) को लेकर सुरक्षा और विधि-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। बैठक में T Kandasamy, IG प्रभात कुमार, DIG मनोज रतन चोथे, और Naushad Alam समेत कई आला अधिकारी मौजूद रहे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये राज्य के सभी जिलों के पुलिस कप्तान भी बैठक में शामिल हुये।

सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी नजर
बैठक में खास तौर पर सोशल मीडिया मॉनिटरिंग पर जोर दिया गया। DGP ने निर्देश दिया कि किसी भी तरह की अफवाह या भड़काऊ पोस्ट सामने आते ही उसका तुरंत सत्यापन कर कार्रवाई की जाये। पुलिस को यह भी कहा गया कि संवेदनशील इलाकों और हॉट स्पॉट क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाये।

ड्रोन, CCTV और वीडियोग्राफी से होगी निगरानी
बैठक में धार्मिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा हुई। निर्देश दिये गये कि CCTV कैमरों की व्यवस्था मजबूत हो, ड्रोन से निगरानी की जाये, वीडियोग्राफी कराई जाये, संयुक्त नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहें, ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

उपद्रवियों पर चलेगी सख्त कार्रवाई
DGP तदाशा मिश्रा ने उन जिलों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा, जहां पहले सांप्रदायिक घटनायें हो चुकी हैं। उन्होंने असामाजिक तत्वों और उपद्रवियों पर नजर रखते हुये निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं, लंबित वारंट, कुर्की और पुराने मामलों के निष्पादन में तेजी लाने को भी कहा गया।

डीजे और भड़काऊ गानों पर भी पुलिस की नजर
बैठक में यह भी तय किया गया कि DJ और अन्य साउंड सिस्टम के जरिये किसी तरह के भड़काऊ या उत्तेजक गानों के प्रसारण पर सख्त नियंत्रण रखा जायेगा। प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी और अंतर्राज्यीय चेक पोस्टों पर भी विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिये गये।

पुलिस मुख्यालय ने जारी किये सख्त निर्देश
पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि कानून व्यवस्था हर हाल में कायम रहे, यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे, दंगारोधी उपकरण और बल तैयार रहें, जिला नियंत्रण कक्ष पूरी तरह सक्रिय रहे, ताकि बकरीद का त्योहार पूरे झारखंड में शांति, सौहार्द और भाईचारे के माहौल में संपन्न हो सके।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *