आईआईटी (आईएसएम) में युवा संगम फेज–VI के फ्लैग ऑफ समारोह का हुआ आयोजन…

आईआईटी (आईएसएम) में युवा संगम फेज–VI के फ्लैग ऑफ समारोह का हुआ आयोजन…

धनबाद(DHANBAD): आज आईआईटी आईएसएम में युवा संगम, भारत सरकार के एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत 54 छात्र- छात्राओं को एक विशेष पहल के तहत इंदौर आईआईटी मध्य प्रदेश के लिए रवाना किया गया जिसका उद्देश्य देश के अलग-अलग राज्यों के युवाओं को संस्कृति, शिक्षा, नवाचार और आपसी संवाद के माध्यम से जोड़ना है । कार्यक्रम में आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा तथा पेंटाथलॉन वर्ल्ड चैंपियन एवं कांस्य पदक विजेता सुश्री अनु कुमारी चीफ गेस्ट के तौर पर मौजूद हुई। छात्रों ने कहा कि वह इस युवा संगम कार्यक्रम के लिए बहुत ही उत्साहित है तथा इस कार्यक्रम के तहत उन्हें इंदौर और मध्य प्रदेश के रीति रिवाज रहन सहन परंपरा इत्यादि के बारे में जाने को मिलेगा और वे चाहेंगे कि झारखंड के बारे में वहां के छात्रों को जानकारी दे सके झारखंड के रीति रिवाज रहन सहन और परंपरा को पारस्परिक रूप से समझा ओर जानकारी दे सके ।

वही आईआईटी आईएसएम के निदेशक प्रोफेसर सुकुमार मिश्रा ने सभी छात्रों को बधाई और उनका हौसला अवजाई की ।उन्होंने छात्रों से कहा कि आप इस मौके का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाएं आप इस यात्रा से ज्यादा से ज्यादा एक्सपीरियंस लेने की कोशिश करे और अपने मन में हमेशा प्रतियोगी बनने की कोशिश करे क्योंकि छात्रों का विकाश हमेशा कुछ न कुछ नया सीखने से ही सम्भव है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *