क्राउड मैनेजमेंट के मद्देनजर वार रूम रहा विशेष रूप से सक्रिय
स्टेशनों पर आरपीएफ की तैनाती के साथ-साथ सभी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था
हाजीपुर: परीक्षार्थियों/यात्रियों को सुविधाजनक रेल सेवा मुहैया कराने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत् पूर्व मध्य रेल द्वारा आज सभी प्रमुख स्टेशनों के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया गया । परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए कल दिनांक 23.05.2026 को 17.00 बजे मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया गया था। इसी तरह दोनों पाली की परीक्षाओं को देखते हुए उसी के अनुरूप आज दिनांक 24.05.2026 को परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 03 रेक तैयार रखे गए थे । इनमें से एक परीक्षा स्पेशल दरभंगा से पाटलिपुत्र के लिए 14.15 बजे खुली जबकि मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र के लिए क्रमशः 15.00 बजे और 18.15 बजे 02 परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया गया ।
परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन के साथ-साथ क्राउड मैनेजमेंट के मद्देनजर वार रूम को विशेष रूप से सक्रिय किया गया। स्टेशनों पर आरपीएफ की तैनाती की गयी तथा परीक्षार्थियों/यात्रियों को ट्रेनों के परिचालन से जुड़ी रियल टाइम सूचना उद्घोषणा प्रणाली द्वारा उपलब्ध करायी गयी । गर्मी को देखते हुए स्टेशनों पर पेयजल की समुचित व्यवस्था की गयी थी ।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

