आईटीबीपी के जवानों द्वारा कानपुर पुलिस कमिश्नरेट घेरने के बाद आखिरकार अर्जी पर सुनवाई शुरू हुई…

आईटीबीपी के जवानों द्वारा कानपुर पुलिस कमिश्नरेट घेरने के बाद आखिरकार अर्जी पर सुनवाई शुरू हुई…

कानपुर(KANPUR): कानपुर में ITBP के 40-50 हथियारबंद जवानों ने पुलिस कमिश्नरेट पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया।
साथी जवान की मां का हाथ कटने के बाद भी कार्रवाई न होने से नाराज जवान पूरे परिसर में तैनात हो गए। वर्दी और हथियारों के साथ पहुंचे ITBP जवानों को देखकर पुलिसकर्मी भी पीछे हट गए। करीब एक घंटे तक कमिश्नरेट में तनाव का माहौल बना रहा।

मामला ITBP कमांडो विकास सिंह की मां निर्मला देवी से जुड़ा है। आरोप है कि कानपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही से उनके हाथ में संक्रमण फैल गया, जिसके बाद हाथ काटना पड़ा। इससे नाराज विकास सिंह पहले मां का कटा हाथ लेकर पुलिस कमिश्नर के पास पहुंचे थे और अस्पताल पर कार्रवाई की मांग की थी।

हालांकि शुरुआती जांच में कोई स्पष्ट कार्रवाई नहीं हुई, जिससे ITBP जवानों का गुस्सा भड़क गया। बाद में पुलिस कमिश्नर, CMO और ITBP अधिकारियों की लंबी बातचीत के बाद मामला शांत हुआ। अब दो वरिष्ठ अधिकारियों की टीम पूरे मामले की दोबारा जांच करेगी और पता लगाएगी कि अस्पताल की लापरवाही थी या नहीं।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *