भारत को जितनी ऊर्जा चाहिए, अमेरिका उतनी बेचने को तैयार : मार्को रुबियो…

भारत को जितनी ऊर्जा चाहिए, अमेरिका उतनी बेचने को तैयार : मार्को रुबियो…

DESK: अमेरिका ने भारत के साथ ऊर्जा सहयोग को और मजबूत करने के संकेत दिए हैं।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि भारत जितनी ऊर्जा खरीदना चाहेगा, अमेरिका उतनी बेचने के लिए तैयार है।
मियामी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान रुबियो ने कहा कि अमेरिका इस समय रिकॉर्ड स्तर पर ऊर्जा उत्पादन और निर्यात कर रहा है। ऐसे में भारत और अमेरिका के बीच ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग की बड़ी संभावनाएं हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा और रणनीतिक साझेदारी को लेकर लगातार बातचीत चल रही है।
रुबियो के बयान को भारत-अमेरिका संबंधों में बढ़ती नजदीकी के तौर पर देखा जा रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इससे भारत की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत हो सकती है और दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को भी नई गति मिल सकती है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *