गोरखपुर में ‘मेलोडी’ टॉफी का क्रेज: पीएम के गिफ्ट के बाद बढ़ी डिमांड, दुकानों में स्टॉक खत्म होने की खबर…

गोरखपुर में ‘मेलोडी’ टॉफी का क्रेज: पीएम के गिफ्ट के बाद बढ़ी डिमांड, दुकानों में स्टॉक खत्म होने की खबर…

उत्तर प्रदेश(UP): उत्तर प्रदेश के Gorakhpur में पारले की मशहूर ‘मेलोडी’ टॉफी को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।
दरअसल, हाल ही में प्रधानमंत्री Narendra Modi के इटली दौरे के दौरान उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni को ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट की थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस टॉफी को लेकर चर्चा तेज हो गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस चर्चा के बाद गोरखपुर समेत कई शहरों में ‘मेलोडी’ टॉफी की मांग अचानक बढ़ गई है। दुकानदारों का कहना है कि कई जगहों पर स्टॉक तेजी से खत्म हो रहा है, जबकि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी इसकी उपलब्धता प्रभावित हुई है।

कुछ दुकानदारों के अनुसार, बढ़ती मांग के साथ सप्लाई में दिक्कतें भी सामने आ रही हैं, जिसके कारण ग्राहक लगातार दुकानों के चक्कर लगा रहे हैं। फिलहाल यह टॉफी सोशल मीडिया ट्रेंड और चर्चा का बड़ा हिस्सा बनी हुई है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *