महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: गौ तस्करी पर अब लगेगा मकोका, संगठित गिरोहों पर सख्त कार्रवाई…

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: गौ तस्करी पर अब लगेगा मकोका, संगठित गिरोहों पर सख्त कार्रवाई…

महाराष्ट्र(MAHARASHTRA):महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis के नेतृत्व वाली सरकार ने गौ तस्करी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है।

राज्य सरकार ने गौ तस्करी, अवैध गोवंश परिवहन और गैरकानूनी बूचड़खानों पर रोक लगाने के लिए सख्त नियम लागू किए हैं। गृह विभाग की ओर से जारी नए आदेश के अनुसार, अब संगठित तरीके से गौ तस्करी करने वाले गिरोहों और रैकेट के खिलाफ सीधे महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (MCOCA) के तहत कार्रवाई की जाएगी।

सरकार का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य संगठित अपराध पर लगाम लगाना और अवैध पशु तस्करी नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करना है। अधिकारियों को ऐसे मामलों में तेज और कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह कदम राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *