धनबाद(DHANBAD): मारवाड़ी विकास ट्रस्ट की आम सभा आज होटल रेडिसन में संध्या 5:00 बजे संपन्न हुई उसमें मारवाड़ी विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल मुकीम जी ने आये हुए सदस्यों का स्वागत किया कार्यक्रम का संचालन सचिव विनोद पसारी जी ने करते हुए मारवाड़ी विकास ट्रस्ट की रूपरेखा रखी इसमें पिछली आम सभा की कार्रवाई की संपुष्टि की गई यह संपुष्पी हमारे सदस्य अंकित दुदानी के द्वारा की गई उसके बाद सचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत किया मारवाड़ी विकास ट्रस्ट के सभी पेट्रोन सदस्य एवं कमरे की राशि के दानदाता सदस्यों को सम्मानित किया गया उसके बाद कोषाध्यक्ष श्याम पसारी के द्वारा गत वर्ष का लेखा-जोखा पेश किया गया जिसे ध्वनिमत से पारित किया गया उसके बाद पुरानी कमेटी को भंग किया गया एवं नए अध्यक्ष के रूप में चेतन गोयनका जी को सर्वसम्मति से चुना गया अंत में आए हुए सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन जितेंद्र अग्रवाल ने किया।
आज के कार्यक्रम में योगेंद्र तुलसियान विनोद तुलस्यान संजीव अग्रवाल संजय गोयल वेद प्रकाश केजरीवाल अनिल गुप्ता आर बी गोयल ललित झुनझुनवाला प्रमोद गोयल कुलदीप अग्रवाल पवन सोनी सुशील सांवरिया विनोद सिंघल श्याम भीमसरिया विजय अग्रवाल के अलावा अन्य सदस्य उपस्थित थे।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

