धनबाद(DHANBAD): बांसजोड़ा बस्ती में बुधवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और गोलीबारी की घटना में घायल किशुन रवानी की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। मामले को लेकर गुरुवार को धनबाद ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकुब ने लोयाबाद थाना में प्रेसवार्ता कर घटना की जानकारी दी।
ग्रामीण एसपी ने बताया कि बुधवार को बांसजोड़ा बस्ती में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई थी, जो बाद में गोलीबारी में बदल गई। इस दौरान किशुन रवानी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।पुलिस के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए छानबीन तेज कर दी गई है। घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
NEWSANP के लिए धनबाद से अमित चौहान की रिपोर्ट

