SNMMCH में ईलाज में लापरवाही से मरीज की मौत…

SNMMCH में ईलाज में लापरवाही से मरीज की मौत…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के SNMMCH अस्पताल में इलाज के दौरान 22 वर्षीय जयदेव महतो की मौत के बाद अस्पताल व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बलियापुर के पहाड़पुर निवासी जयदेव महतो पंडाल का काम करते थे और जहर खाने के बाद गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां ICU में उनका इलाज चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि ऑक्सीजन की कमी की वजह से उनकी मौत हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा नेत्री तारा देवी परिजनों से मिलने पहुंचीं और उन्हें ढाढ़स बंधाया। तारा देवी ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के दावे धरातल पर पूरी तरह फेल साबित हो रहे हैं और अस्पताल की लापरवाही ने एक मजदूर की जान ले ली।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *