कॉकरोच जनता पार्टी’ सोशल मीडिया पर ट्रेंड, युवाओं की नाराजगी से जुड़ा सटायर आंदोलन चर्चा में…

कॉकरोच जनता पार्टी’ सोशल मीडिया पर ट्रेंड, युवाओं की नाराजगी से जुड़ा सटायर आंदोलन चर्चा में…

नईदिल्ली(NEW DELHI ): सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ तेजी से ट्रेंड कर रही है। मीम्स, राजनीतिक बहस और युवाओं के असंतोष के बीच शुरू हुआ यह ऑनलाइन सटायर अब एक बड़े डिजिटल आंदोलन के रूप में देखा जा रहा है। कुछ ही दिनों में हजारों लोग इससे जुड़ चुके हैं।

बताया जा रहा है कि यह एक व्यंग्यात्मक (सटायर) राजनीतिक समूह है, जिसे आम लोगों और खासकर युवाओं की बेरोजगारी और सिस्टम से निराशा को आवाज देने के उद्देश्य से बनाया गया है। इसका टैगलाइन “Voice of the lazy and unemployed” भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

समूह के संस्थापक अभिजीत डिपके के अनुसार, यह केवल एक ट्रेंड नहीं बल्कि धीरे-धीरे एक संगठन का रूप ले रहा है। उनके मुताबिक, वेबसाइट पर 2 लाख से ज्यादा लोग रजिस्टर कर चुके हैं और इंस्टाग्राम पर इससे जुड़े कंटेंट को कुछ ही दिनों में लाखों व्यू मिल चुके हैं।

पार्टी के कथित मेनिफेस्टो में महिलाओं को कैबिनेट में 50% आरक्षण, दल-बदल करने वाले नेताओं पर 20 साल का चुनावी बैन, और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सुधार जैसे प्रस्ताव शामिल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा NEET से जुड़े छात्रों के समर्थन की बात भी सामने आई है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *