झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ, जिला इकाई धनबाद द्वारा रणधीर वर्मा चौक पर किया गया धरना प्रदर्शन…

झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ, जिला इकाई धनबाद द्वारा रणधीर वर्मा चौक पर किया गया धरना प्रदर्शन…

धनबाद(JHARKHAND): झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ, जिला इकाई धनबाद द्वारा आज मनरेगा कर्मियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में मनरेगा कर्मियों ने भाग लिया और अपनी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखा।

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि मनरेगा कर्मियों को लंबे समय से नियमितीकरण, मानदेय वृद्धि, सेवा सुरक्षा तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा गया है। कर्मियों ने सरकार से शीघ्र सकारात्मक पहल करने की मांग की, ताकि कर्मचारियों के साथ न्याय हो सके।

सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष एवं अन्य प्रतिनिधियों ने कहा कि मनरेगा कर्मी ग्रामीण विकास योजनाओं को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, इसके बावजूद उनकी समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। यदि मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

कार्यक्रम में संघ के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। अंत में सभी ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *