पीएम नरेंद्र मोदी को स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान, ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार’ से किया गया सम्मानित…

पीएम नरेंद्र मोदी को स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान, ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार’ से किया गया सम्मानित…

DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन के प्रतिष्ठित सम्मान ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार’ के कमांडर ग्रैंड क्रॉस से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान स्वीडन यात्रा के दौरान प्रदान किया गया, जो अंतरराष्ट्रीय कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में विशेष योगदान के लिए दिया जाता है।

यह सम्मान स्वीडन के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल माना जाता है। ‘कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ इसकी सबसे उच्च श्रेणियों में से एक है, जिसे विश्व नेताओं और राष्ट्राध्यक्षों को अंतरराष्ट्रीय सहयोग और साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए दिया जाता है।

इस सम्मान के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक 31 अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। इसे भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव और सक्रिय कूटनीतिक भूमिका का प्रतीक माना जा रहा है।
स्वीडन यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन के बीच उच्चस्तरीय द्विपक्षीय वार्ता भी हुई। दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, हरित प्रौद्योगिकी, नवाचार और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री मोदी का गुटेनबर्ग हवाई अड्डे पर औपचारिक स्वागत किया गया। इस दौरान दोनों देशों के बीच सहयोग को नई दिशा देने पर भी बातचीत हुई।
इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी यूरोपीय व्यापार गोलमेज सम्मेलन में भी शामिल हुए, जहां यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन समेत कई वैश्विक उद्योग नेता मौजूद रहे। सम्मेलन का उद्देश्य भारत और यूरोप के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करना था।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह सम्मान भारत और स्वीडन के बीच मजबूत होते संबंधों और वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *