सिंदरी सरस्वती विद्या मंदिर में प्रतिभा सम्मान समारोह का किया गया आयोजन…

सिंदरी सरस्वती विद्या मंदिर में प्रतिभा सम्मान समारोह का किया गया आयोजन…

धनबाद(SINDRI): सरस्वती विद्या मंदिर सिंदरी में कक्षा द्वादश के भैया-बहनों का प्रतिभा सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि चैतन्य शर्मा( प्राध्यापक मैकेनिकल विभाग बी आई टी सिंदरी) उपस्थित रहे। उनके साथ विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा, सचिव शशि भूषण गुप्ता, कोषाध्यक्ष महेंद्र यादव, प्राचार्य सुनील कुमार पाठक, कार्यक्रम प्रमुख बचनेश्वर ठाकुर, सह कार्यक्रम प्रमुख भगवान सिंह एवं कन्हाई कुम्हार सहित विद्यालय परिवार उपस्थित था।

सम्मान पाने वाले भैया बहन है:
मौसमी दास ,सुमित कुमार युवराज ,तनिष्का कुमारी,रितिका झा, आदर्श कुमार ,अमन कुमार सिंह,आंचल विश्वकर्मा, शुभम कुमार सिंह, हिमांशु ओझा, नेहा महतो, अंकिता कुमारी, किरण महतो और आर्यन सिंह।
चैतन्य शर्मा ने कहा कि मनुष्य का मस्तिष्क बेलून के समान होता है, जिसमें जितना ज्ञान भरा जाए वह उसे आत्मसात करता जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को संतुलित एवं संतुष्ट जीवन जीने की प्रेरणा देते हुए कहा कि निरंतर अध्ययन, समय का सदुपयोग और मनोबल बनाए रखना सफलता की कुंजी है। उन्होंने यह भी कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास होता है, इसलिए विद्यार्थियों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए। साथ ही बदलते समय के अनुरूप स्वयं को परिवर्तनशील बनाए रखने की सलाह दी।

प्राचार्य सुनील कुमार पाठक ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता मेधा एवं कठोर परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने न केवल विद्यालय बल्कि विद्या भारती को भी गौरवान्वित किया है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा एवं संस्कार के साथ “राष्ट्र प्रथम” की भावना लेकर जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया। साथ ही माता-पिता एवं गुरुजनों के प्रति सेवा भाव, अनुशासन तथा स्वदेशी भावना अपनाने की प्रेरणा दी।

उपाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों के निरंतर प्रयास, अनुशासन, त्याग और धैर्य का ही यह परिणाम है कि आज उन्हें सम्मान प्राप्त हो रहा है।
कार्यक्रम में अतिथि परिचय बचनेश्वर ठाकुर द्वारा एवं धन्यवाद ज्ञापन कन्हाई कुम्हार द्वारा किया गया।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *