जितेश रवानी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार…

जितेश रवानी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद पुलिस ने चर्चित जितेश रवानी हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा सिटी एसपी ने धनसार थाना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान किया। पुलिस के अनुसार, जितेश रवानी की हत्या पत्थर से कुचलकर की गई थी।मृतक जितेश रवानी धनसार थाना क्षेत्र के दुहाटांड़ का रहने वाला था। बताया गया कि उसने हाल ही में एक नई मोटरसाइकिल खरीदी थी। बाइक खरीदने की खुशी में उसने अपने दोस्तों को पार्टी दी थी। पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर आपसी विवाद और बकझक शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने जितेश की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी और शव को चांदमारी खेल मैदान स्थित झाड़ियों में फेंक दिया।

12 मई की सुबह पुलिस को चांदमारी खेल मैदान के पास झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके से मृतक की पल्सर बाइक भी बरामद की गई थी। मामले में मृतक के परिजनों के बयान पर धनसार थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी जांच और छापेमारी के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी दीपक कुमार राम बिहार भाग गया है। पुलिस दबाव बढ़ने पर उसने न्यायालय में सरेंडर कर दिया। पुलिस रिमांड में पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर खून लगा शर्ट बरामद किया गया। वहीं दूसरे आरोपी शक्ति सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।सिटी एसपी ने बताया कि आरोपी दीपक कुमार राम साइको किस्म का लड़का है। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों आरोपियों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पत्थर, मोबाइल और अन्य सामान जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *