सुखाड़ आकस्मिक कार्य योजना 2026-27 हेतु कृषि -सह-संबंद्ध विभागीय पदाधिकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित…

सुखाड़ आकस्मिक कार्य योजना 2026-27 हेतु कृषि -सह-संबंद्ध विभागीय पदाधिकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित…

धनबाद(DHANBAD): आज दिनांक 15.05.2026 को धनबाद जिले में सुखाड़ आकस्मिक कार्य योजना 2026-27 हेतु कृषि -सह-संबंद्ध विभागों के सभी जिला स्तरीय व प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक 12.05.2026 को राज्य स्तरीय खरीफ कर्मशाला में माननीय मंत्री कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के निदेशों के आलोक में जिला हेतु विभागवार सुखाड़ आकस्मिक कार्य योजना 2026-27 पर केन्द्रीत रही। कृषि विभाग के द्वारा उच्च भूमि (टांड) व मध्य भूमि (कनारी) में फसल विविधिकरण पर विशेष जोर देने को कहा गया। इस हेतु कम अवधि की अरहर, उरद, मूँग, सरगूजा, कुल्थी, रागी, ज्वार एवं बाजरा जैसी फसलों को आकस्मिक फसलों के रूप में कृषकों को चयन हेतु जागरूक करने पर बल दिया गया। साथ ही आकस्मिक फसलों हेतु आवश्यक बीज कर आकलन किया गया। मृदा नमी संरक्षण हेतु आवरण फसल, सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली अपनाने, मलचिंग, खेतों में ट्रेचिंग बनाने आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

जिला पशुपालन पदाधिकारी द्वारा चारा फसलों, सामुदायिक पशु आश्रय, चलन्त पशु चिकित्सा वैन एवं टिकाकरण जैसे विषयों पर विशेष ध्यान केन्द्रीत करने पर जोर दिया गया।

जिला मत्स्य पदाधिकारी द्वारा कम पानी में जीवित रहने वाली मछली की प्रजातियों का चुनाव करने हेतु सुझाव दिया गया जिसमें विशेष रूप से देशी मांगूर, सिंधि, कवई को अपनाने पर विशेष जोर दिया गया।

जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा पैक्स, सहकारी दुग्ध समितियाँ, सहकारी मत्स्य समितियों को सशक्त कर सामुदायिक स्तर पर विभिन्न विभागों द्वारा अनुसंशीत गतिविधियों को संचालित करने पर जोर दिया गया।

कृषि विज्ञान केन्द्र, बलियापुर के बरीय वैज्ञानिक द्वारा मध्यम भूमि में कम अवधि की फसलों जैसे-IR-64-DRT, CR Dhan-320, CR Dhan-807 एवं सहभागी का चयन करने का सुझाव दिया गया एवं उच्च भूमि पर धान आवश्यकता अनुरूप DSR विधि से करने का सुझाव दिया गया। संभव हो तो रागी एवं दहलन फसलों की खेती उच्च भूमि पर करने का सुझाव दिया गया।

कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य पदाधिकारी, भूमि संरक्षण सर्वे पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला कृषि अभियंता, उप परियोजना निदेशक, आत्मा एवं समी विभागों के प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारी, प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं जनसेवक सहित लगभग 150 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *