मनोहरटांड़ खाली नहीं करेंगे, आवासों में रह रहे 942 पूर्व कर्मी परिवारों का प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश…

मनोहरटांड़ खाली नहीं करेंगे, आवासों में रह रहे 942 पूर्व कर्मी परिवारों का प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश…

धनबाद(SINDRI): सिंदरी फर्टिलाइजर कॉरपोरेशन ऑफ़ इंडिया (एफसीआई एल) द्वारा जारी क्वार्टर खाली करने के आदेश पर पूर्व कर्मचारियों के परिवारों में भारी आक्रोश फैल गया है। मनोहरटांड़ और एस एल/2 क्षेत्र में रह रहे 942 अवसान के निवासियों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वह 30 में तक आवास खाली नहीं करेंगे। निवासियों ने प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने क्वार्टरों की लीज (पट्टा )के लिए आवेदन दिया था ,लेकिन प्रबंधन में उनके आवेदन को पूरी तरह दरकिनार कर दिया और अंतिम चेतावनी जारी कर दी। पूर्व कर्मियों के परिवार वालों ने कहा कि हम दशकों से इन आवासों की देखभाल कर रहे हैं। उन्हें बनाए रखने में हमारा खून- पसीना लगा है ।अचानक बिना किसी न्यायसंगत वजह के हमें बेघर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने एचसीएल प्रबंधन से मांग की है कि निर्णय को तुरंत वापस लिया जाए। उनके आवेदन पर विचार कर अवसों
का पट्टा देने का पुनः फैसला किया जाए। निवासी एकजुट है और चेतावनी दे रहे हैं कि यदि प्रबंधन 30 मई तक खाली करने का दबाव बनाती है ,तो वो बाध्य होकर सामूहिक रणनीति अपनाने के लिए तैयार हैं।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *