ढुल्लू के झरिया कार्यक्रम पर विरोधियों ने उठाएं सवाल… पीएम की अपील बेअसर..

ढुल्लू के झरिया कार्यक्रम पर विरोधियों ने उठाएं सवाल… पीएम की अपील बेअसर..

धनबाद(DHANBAD): जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद सुरक्षा और सरकारी खर्च में कटौती का संदेश देते हुए सीमित वाहनों के साथ चलने की अपील कर रहे हैं…
जब माननीय राज्यपाल तक अपने काफिले में कटौती कर सादगी का संदेश दे रहे हैं…

तो फिर धनबाद सांसद ढुल्लू महतो आखिर किसको शक्ति प्रदर्शन दिखाना चाहते हैं?

झरिया कतरास मोड़ में भारी भीड़ और लंबे काफिले के साथ हुआ यह कार्यक्रम अब राजनीतिक गलियारों में बड़ा सवाल बन चुका है।

मध्यप्रदेश में 120 गाड़ियों के काफिले पर भाजपा नेता पर कार्रवाई हो सकती है, तो क्या झारखंड भाजपा भी इसी नियम और अनुशासन को धनबाद में लागू करेगी?

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू जी क्या इस मामले में कोई राय देंगे?
क्या भाजपा संगठन शक्ति प्रदर्शन और भीड़ की राजनीति पर कार्रवाई करेगा या धनबाद में अलग नियम लागू हैं?

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *