केरल(KERALA): केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रही माथापच्ची और सियासी खींचतान आखिरकार खत्म हो गई है। कांग्रेस हाईकमान ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर वीडी सतीशन के नाम पर मुहर लगा दी है।
लंबे मंथन और कई दौर की बैठकों के बाद पार्टी ने सतीशन पर भरोसा जताया। उनके नाम के ऐलान के साथ ही यह भी साफ हो गया कि मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल केसी वेणुगोपाल आखिरकार पीछे रह गए।
वीडी सतीशन को संगठन और विधायकों के बीच मजबूत पकड़ वाला नेता माना जाता है। पार्टी को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में केरल में कांग्रेस नई रणनीति और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह फैसला कांग्रेस के अंदर शक्ति संतुलन और भविष्य की रणनीति को ध्यान में रखकर लिया गया है। अब सबकी नजर सतीशन के शपथ ग्रहण और नई कैबिनेट पर टिकी हुई है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

