मध्य प्रदेश(MP): मध्य प्रदेश के भिंड से बड़ी खबर सामने आई है, जहां बीजेपी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सज्जन सिंह यादव पर पार्टी ने बड़ा एक्शन लिया है।
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार नेताओं और कार्यकर्ताओं से सादगी अपनाने और ऊर्जा बचाने की अपील कर रहे हैं। लेकिन भिंड में बीजेपी नेता ने स्वागत के नाम पर करीब 120 गाड़ियों का लंबा काफिला निकाल दिया।
इस रैली का वीडियो सामने आने के बाद मामला पार्टी हाईकमान तक पहुंचा और इसे अनुशासनहीनता माना गया। इसके बाद भाजपा ने सख्त कार्रवाई करते हुए सज्जन सिंह यादव को जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया।
राजनीतिक गलियारों में इस कार्रवाई को बड़ा संदेश माना जा रहा है। पार्टी साफ संकेत देना चाहती है कि संगठन में दिखावा और फिजूलखर्ची बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अब इस पूरे मामले पर विपक्ष भी बीजेपी को घेरने में जुट गया है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

