बिहार (PATNA): पटना SSP के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य)पटना के नेतृत्व में शक्ति सुरक्षा दल छात्राओं, युवतियों एवं महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता हेतु निरंतर सक्रिय है।
यह टीम स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों तथा सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित करती है, उनकी समस्याओं को सुनती है तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए कार्रवाई करती है। आवश्यक होने पर संबंधित थाना के माध्यम से विधि-सम्मत कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाती है।
इसी क्रम में, कुछ दिन पूर्व #कोतवाली थानांतर्गत एक कोचिंग संस्थान के समीप कुछ छात्राओं द्वारा “शक्ति सुरक्षा दल-01” से संपर्क कर यह सूचना दी गई कि कुछ लड़कों द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है। सूचना प्राप्त होते ही शक्ति दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित लड़कों की पहचान की गई, उन्हें समझाया-बुझाया गया एवं भविष्य में ऐसी हरकत न करने की सख्त चेतावनी दी गई। कुछ समय बाद शिकायतकर्ताओं से पुनः संपर्क करने पर यह पाया गया कि अब इस प्रकार की कोई शिकायत नहीं है।
एक अन्य मामले में #कदमकुआं थानांतर्गत एक विद्यालय से एक छात्रा के साथ छेड़खानी/परेशानी की सूचना प्राप्त हुई थी। इस पर शक्ति सुरक्षा दल द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर संबंधित छात्रा एवं अन्य व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर पूछताछ की गई। जांच के क्रम में यह स्पष्ट हुआ कि एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति द्वारा हाथ में ईंट-पत्थर लेकर छात्रा को भयभीत किया जा रहा था।
शक्ति सुरक्षा दल की दो टीमों के लिए क्रमशः 9296598170 (टीम-01) एवं 9296580210 (टीम-02) मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं।
पटना_पुलिस सभी महिलाओं, युवतियों एवं बच्चियों से अपील करती है कि वे बिना किसी संकोच के अपनी समस्या साझा करें। उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा उन्हें हर संभव सुरक्षा एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा।
NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

